नागपुर मंडल में गर्डर डी-लांचिंग कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित; 13 मेमू ट्रेनें अस्थायी रूप से निरस्त

रेलवे विभाग ने रेल अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में नागपुर मंडल के समपार फाटक पर गर्डर डी-लांचिंग कार्य शुरू किया है। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए 6 से 8 मार्च तक के लिए छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र को जोड़ने वाली कई महत्वपूर्ण मेमू ट्रेनों के पहिये थम गए हैं।

प्रभावित ट्रेनों की विस्तृत सूची:

  1. रायपुर-डोंगरगढ़ (68721) और डोंगरगढ़-गोंदिया (68723): 6 और 7 मार्च को रद्द।

  2. गोंदिया-रायपुर (68724): 7 और 8 मार्च को रद्द।

  3. दुर्ग-गोंदिया (68741) और गोंदिया-दुर्ग (68742): 6 और 7 मार्च को रद्द।

  4. गोंदिया-इतवारी (68743/68713) और इतवारी-गोंदिया (68744/68716): 6 और 7 मार्च को रद्द।

  5. डोंगरगढ़-गोंदिया (68711) और गोंदिया-डोंगरगढ़ (68712): 6 और 7 मार्च को रद्द।

  6. बालाघाट-इतवारी (68715) और इतवारी-बालाघाट (68714): 6 और 7 मार्च को रद्द।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है और कहा है कि यह कार्य भविष्य में सुरक्षित रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button