राष्ट्रपति भवन में भारत-फिनलैंड शिखर वार्ता: राष्ट्रपति मुर्मु और फिनिश राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने द्विपक्षीय संबंधों को दी नई ऊंचाई

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस उच्च-स्तरीय बैठक में दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास, लोकतांत्रिक मूल्यों और भविष्य के रणनीतिक सहयोग पर विस्तार से चर्चा की गई।
रायसीना डायलॉग और वैश्विक परिदृश्य: राष्ट्रपति मुर्मु ने इस वर्ष के ‘रायसीना डायलॉग’ में राष्ट्रपति स्टब की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक चुनौतियों के बीच फिनिश राष्ट्रपति के विचार प्रतिभागियों के लिए अत्यंत मूल्यवान सिद्ध होंगे।
व्यापार और निवेश में नई गति: बैठक के दौरान राष्ट्रपति ने भारत-यूरोपीय संघ (EU) मुक्त व्यापार समझौते का उल्लेख करते हुए विश्वास जताया कि इससे दोनों देशों के बीच निवेश और व्यापार के नए द्वार खुलेंगे। उन्होंने क्वांटम टेक्नोलॉजी और 6G जैसे क्षेत्रों में फिनलैंड के नेतृत्व की प्रशंसा की और भारतीय आईटी पेशेवरों द्वारा फिनलैंड की अर्थव्यवस्था में दिए जा रहे योगदान को रेखांकित किया।



