व्हाइट हाउस ने जारी की नई राष्ट्रीय साइबर रणनीति; राष्ट्रपति ट्रंप बोले- साइबरस्पेस में अमेरिका की श्रेष्ठता रहेगी बरकरार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में व्हाइट हाउस ने अमेरिका के लिए एक व्यापक ‘साइबर रणनीति’ पेश की है। इस नई नीति का मुख्य उद्देश्य डिजिटल नेटवर्क को अभेद्य बनाना, प्रतिद्वंद्वियों के खतरों का मुकाबला करना और वैश्विक भागीदारों के साथ सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। रणनीति दस्तावेज में स्पष्ट किया गया है कि अमेरिका अपने तकनीकी नेतृत्व को बनाए रखने के लिए उद्योग जगत और मित्र देशों के साथ मिलकर “अभूतपूर्व समन्वय” स्थापित करेगा।

राष्ट्रपति ट्रंप ने इस अवसर पर कहा कि अमेरिका की सेना दुनिया में सबसे उन्नत है और अब साइबर क्षेत्र में भी दुश्मनों को किसी भी “सुरक्षित पनाहगाह” से वंचित किया जाएगा। यह रणनीति छह प्रमुख स्तंभों पर आधारित है, जिनमें संघीय नेटवर्क का आधुनिकीकरण, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे (जैसे बिजली, पानी और वित्तीय प्रणाली) की सुरक्षा और एक मजबूत साइबर कार्यबल का निर्माण शामिल है। इसमें विशेष रूप से एआई-आधारित सुरक्षा और पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी जैसी भविष्य की तकनीकों पर जोर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button