पड़ोसी देशों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए आगे आया भारत: बांग्लादेश, श्रीलंका और मालदीव ने मांगी डीजल आपूर्ति में मदद

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी अस्थिरता के बीच दक्षिण एशिया के देशों ने अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए भारत की ओर रुख किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को पुष्टि की कि बांग्लादेश, श्रीलंका और मालदीव ने भारत से डीजल की आपूर्ति करने का विशेष अनुरोध किया है।

प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि भारत रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों का एक प्रमुख निर्यातक रहा है। विशेष रूप से बांग्लादेश के साथ भारत का सहयोग 2007 से जारी है, जहाँ नुमालीगढ़ रिफाइनरी से मैत्री पाइपलाइन, रेल और जलमार्गों के जरिए डीजल भेजा जा रहा है। भारत सरकार इन अनुरोधों पर विचार कर रही है, लेकिन कोई भी निर्णय अपनी घरेलू ऊर्जा आवश्यकताओं और डीजल की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए ही लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button