एलपीजी संकट की खबरें महज अफवाह: उत्पादन में 28% की बढ़ोतरी, बुकिंग के लिए नए नियम और कीमतों पर सरकार का बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: संसद में देश को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया कि देश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच दिनों में एलपीजी उत्पादन में 28 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। सरकार की प्राथमिकता 33 करोड़ परिवारों, विशेषकर गरीबों की रसोई को चालू रखना है।
उपभोक्ताओं के लिए मुख्य बातें:
-
कीमतों में राहत: अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार सिलेंडर की कीमत 987 रुपये होनी चाहिए थी, लेकिन सरकार द्वारा 74 रुपये का बोझ खुद उठाने के कारण यह 913 रुपये पर स्थिर है।
-
बुकिंग का अंतराल: अब शहरी क्षेत्रों में दो सिलेंडर की बुकिंग के बीच 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का अंतर अनिवार्य होगा।
-
सुरक्षित डिलीवरी: हेरफेर रोकने के लिए ‘डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड’ (DAC) प्रणाली को 90 प्रतिशत ग्राहकों तक विस्तारित किया जा रहा है।
-
पड़ोसी देशों से तुलना: भारत में गैस की कीमतें पाकिस्तान (1,046 रुपये), श्रीलंका (1,242 रुपये) और नेपाल (1,208 रुपये) से काफी कम हैं।



