असम में कनेक्टिविटी का महाविस्तार: पीएम मोदी ने ₹4,570 करोड़ की परियोजनाओं के साथ ‘असम माला 3.0’ का किया आगाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के विकास को नई ऊंचाई देते हुए ₹4,570 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी है। खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री कोकराझार नहीं पहुंच सके, जिसके चलते उन्होंने गुवाहाटी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इस निवेश का एक बड़ा हिस्सा, लगभग ₹3,200 करोड़, ‘असम माला 3.0’ योजना पर खर्च किया जाएगा। इसके तहत राज्य में 900 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण होगा, जो राष्ट्रीय राजमार्गों और ग्रामीण इलाकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेंगी। विशेष रूप से बोडोलैंड क्षेत्र के लिए ₹1,100 करोड़ की लागत से छह प्रमुख सड़क परियोजनाओं (चार फ्लाईओवर और दो पुल) की आधारशिला रखी गई है। इससे कोकराझार में यातायात की समस्या दूर होगी और स्वास्थ्य, पर्यटन व कृषि क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button