जम्मू-कश्मीर में इंफ्रास्ट्रक्चर को मिली रफ्तार; NH-44 पर 171.25 करोड़ के प्रोजेक्ट्स पूरे

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में सड़क नेटवर्क को और अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) पर लगभग 171.25 करोड़ रुपए की लागत से सुरक्षा और यात्री सुविधाओं से जुड़े विभिन्न कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गए हैं।

गडकरी के अनुसार, इन परियोजनाओं में ‘सिडको’ चौक और गोले मेला–संगूर खंड जैसे दुर्घटना-संभावित ‘ब्लैकस्पॉट’ को ठीक किया गया है। इसके अलावा सांबा में सर्विस रोड के साथ LVUP (लाइट व्हीकल अंडरपास) का निर्माण और झज्जर कोटली, काजीगुंड व मरहामा में आधुनिक सुविधाओं का विकास किया गया है। इन सुधारों से ट्रैफिक जाम में कमी आएगी और मोड़ पर वाहन चलाना अधिक सुरक्षित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button