“आपका वोट, आपकी आवाज़”: CEC ज्ञानेश कुमार की युवाओं से खास अपील, 2.19 लाख बूथों पर मनेगा लोकतंत्र का महापर्व

विधानसभा चुनावों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देश के युवाओं और पहली बार वोट देने जा रहे मतदाताओं को लोकतंत्र की जिम्मेदारी का एहसास कराया। उन्होंने कहा, “चुनाव का पर्व, हम सबका गर्व है। अपने मताधिकार का प्रयोग पूरी जिम्मेदारी के साथ करें।”

आयोग ने मतदाता सूची की शुद्धता पर विशेष जोर दिया है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वोट से वंचित न रहे। इस बार चुनाव में महिला सशक्तिकरण की झलक भी दिखेगी, जिसके लिए कई स्थानों पर ‘पिंक बूथ’ बनाए जाएंगे जिनका संचालन पूरी तरह महिला कर्मियों के हाथ में होगा। मतदाताओं की सुविधा के लिए 2.19 लाख मतदान केंद्र तैयार किए गए हैं। आयोग ने यह भी साफ किया है कि मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित रहेगा, जिसे बाहर रखने की व्यवस्था की जाएगी। मतदान खत्म होते ही तुरंत सटीक मतदान प्रतिशत जारी करने की नई व्यवस्था भी लागू की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button