भोरमदेव सकरी फीडर नहर का होगा विस्तार, 770 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित

राज्य सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और कृषि क्षेत्र में विकास को गति देने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की जा रही हैं। इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के बद्दो गांव में 11.49 करोड़ रुपये की लागत से भोरमदेव सकरी फीडर नहर के विस्तारीकरण कार्य का भूमिपूजन किया।

इस परियोजना से क्षेत्र के 6 गांवों के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी। लगभग 770 हेक्टेयर भूमि सिंचित होने से फसल उत्पादन में वृद्धि होगी, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना विशेष रूप से वनांचल क्षेत्रों में कृषि को सशक्त बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में सहायक सिद्ध होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button