मंदसौर और आगर में डोडाचूरा तस्करी का भंडाफोड़: कंटेनर और पिकअप से भारी मात्रा में नशा बरामद, 13 क्विंटल माल जब्त

प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के भंडारण और परिवहन के विरुद्ध पुलिस की सख्ती निरंतर जारी है। ताजा मामलों में मंदसौर और आगर मालवा पुलिस ने तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए तीन आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा है।
मंदसौर (सीतामऊ) की सफलता: थाना सीतामऊ पुलिस ने ग्राम मानपुरा आम रोड पर एक बोलेरो पिकअप की तलाशी ली। वाहन से 37 कट्टों में भरा हुआ 7 क्विंटल 22 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पिकअप वाहन, एक ट्रैक्टर और मोबाइल सहित कुल 19.03 लाख रुपये का मशरुका जब्त किया गया है। दोनों ही जिलों में पुलिस अब एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तस्करों के पूरे नेटवर्क और माल के स्रोत का पता लगा रही है।


