शेयर बाज़ार अपडेट :

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1,500 अंक ऊपर

25 मार्च को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स लगभग 1,500 अंक की बढ़त के साथ 75,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 500 अंक ऊपर 23,450 पर ट्रेड कर रहा है। आज ऑटो, बैंकिंग, मेटल और FMCG सेक्टर के शेयर सबसे ज्यादा बढ़त के साथ हरे निशान में हैं।

बाजार में तेजी के मुख्य कारण तीन हैं:

  1. मिडिल ईस्ट तनाव में कमी: अमेरिका और ईरान के बीच सकारात्मक बातचीत की खबरों ने निवेशकों का मनोबल बढ़ाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार वॉशिंगटन और तेहरान ने कई अहम मुद्दों पर सहमति बनाई है।
  2. वैश्विक बाजार से मिले सकारात्मक संकेत: एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही, जिससे भारतीय निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ।
  3. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट: अमेरिकी कूटनीतिक प्रयासों के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमत 5% से अधिक गिरकर 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई है।

एशियाई बाजारों में आज की स्थिति:

  • जापान का निक्केई 2.50% ऊपर 53,600 पर
  • साउथ कोरिया का कोस्पी 2.00% ऊपर 5,660 पर
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.10% ऊपर 25,082 पर
  • चीन का शंघाई कंपोजिट 0.90% ऊपर 3,915 पर

अमेरिका में 24 मार्च का समापन:

  • डाउ जोन्स 62 अंक (0.16%) गिरकर 46,124 पर
  • नैस्डैक 0.84% बढ़कर 21,761 पर
  • S&P 500 24 अंक (0.37%) बढ़कर 6,556 पर

कच्चे तेल का हाल: ब्रेंट क्रूड 99 डॉलर प्रति बैरल, इंडियन बास्केट 157 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

कल यानी 24 मार्च को भी बाजार में तेजी रही थी, सेंसेक्स 1,372 अंक ऊपर 74,068 पर और निफ्टी 400 अंक ऊपर 22,912 पर बंद हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button