शेयर बाज़ार अपडेट :

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट का दौर जारी रहा। 27 मार्च को सेंसेक्स 1,100 अंक गिरकर 74,200 पर और निफ्टी 350 अंक की गिरावट के साथ 23,000 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर लाल निशान में रहे। निवेशकों ने मुख्य रूप से ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में बिकवाली की।
एशियाई बाजारों की बात करें तो जापान का निक्केई 0.45% गिरकर 53,364, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.17% गिरकर 5,341 पर, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.55% बढ़कर 24,993 पर और शंघाई कंपोजिट 0.26% बढ़कर 3,899 पर कारोबार कर रहा है।
अमेरिकी बाजार में 26 मार्च को डाउ जोन्स 469 अंक (1.01%) गिरकर 45,960, नैस्डैक 2.38% गिरकर 21,408 और S&P 500 114 अंक (1.74%) नीचे आकर 6,477 पर बंद हुआ।
कच्चे तेल के बाजार में ब्रेंट क्रूड 5% की तेजी के साथ 99 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा, जबकि इंडियन बास्केट की कीमत 7% बढ़कर 157 डॉलर प्रति बैरल हो गई।
पिछले दिन यानी 25 मार्च को सेंसेक्स में 1,205 अंक और निफ्टी में 394 अंक की बढ़त देखी गई थी, लेकिन आज की बिकवाली से निवेशकों में सतर्कता बढ़ गई है।



