कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल सस्ता रखने के लिए घटाई एक्साइज ड्यूटी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपए प्रति लीटर की कमी करने का फैसला लिया है। इस फैसले के तहत पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी ₹13 से घटाकर ₹3 प्रति लीटर कर दी गई है, जबकि डीजल पर पहले लगने वाली ₹10 प्रति लीटर की ड्यूटी को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।

सरकार का यह कदम ऐसे समय में आया है जब वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में भारी उछाल देखा जा रहा है। अमेरिका और इजराइल के साथ ईरान के टकराव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुके हैं।

इस तेजी का सीधा असर देश की तेल विपणन कंपनियों पर पड़ रहा था, जिन्हें प्रति लीटर करीब 30 रुपए तक का नुकसान हो रहा था। इस स्थिति में कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने पर विचार कर सकती थीं।

हालांकि, सरकार ने समय रहते हस्तक्षेप करते हुए एक्साइज ड्यूटी में कटौती की, ताकि उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ न पड़े और बाजार में ईंधन की कीमतें स्थिर बनी रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button