पांढुर्णा में विकास का महाकुंभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया 362 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन, श्री हनुमान लोक की मिली सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पांढुर्णा के जामसांवली मंदिर में ‘श्री हनुमान लोक’ के प्रथम चरण का लोकार्पण कर जिले को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने “सच्चा वादा-पक्का काम” के मंत्र के साथ कुल 362 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की आधारशिला रखी और पूर्ण कार्यों का जनता को समर्पण किया। इसमें 111.63 करोड़ के 31 कार्यों का लोकार्पण और 251.18 करोड़ के 33 कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है।
मुख्यमंत्री ने पांढुर्णा के सर्वांगीण विकास के लिए संयुक्त जिला कार्यालय भवन (69.49 करोड़), पुलिस अधीक्षक कार्यालय (21.48 करोड़) और रेलवे ओवर ब्रिज (61.38 करोड़) जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की घोषणा की। युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश में जल्द ही 2.5 लाख नियुक्तियां की जाएंगी। साथ ही, स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए जामसांवली में 10 बिस्तर के अस्पताल और जिले में महिला पुलिस थाने की स्थापना की भी घोषणा की गई।



