मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता: अलीराजपुर और देवास में साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों को वापस दिलाए 9 लाख रुपये से अधिक

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अलीराजपुर और देवास जिलों में उल्लेखनीय सफलता मिली है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित कार्रवाई के माध्यम से पीड़ितों के बैंक खातों से ठगे गए कुल 9,08,499 रुपये वापस कराने में सफलता प्राप्त की है।

अलीराजपुर जिले में साइबर सेल ने प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए धोखाधड़ी के 4 अलग-अलग मामलों में 7,40,499 रुपये की राशि फरियादियों को वापस दिलाई। वहीं, देवास जिले के बागली थाने ने ‘ई-जीरो FIR’ जैसे नवाचार का उपयोग करते हुए तीन महीने की कड़ी मशक्कत के बाद एक पीड़ित के 1.68 लाख रुपये वापस कराए। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए सुदृढ़ तंत्र विकसित किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button