मध्य प्रदेश में ईंधन का संकट नहीं: खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जनता से की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि राज्य में एलपीजी (LPG), पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और आपूर्ति श्रृंखला पूरी तरह सुचारू है।

कालाबाजारी पर सख्त एक्शन: मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। अब तक प्रदेश में 2046 स्थानों पर छापेमारी की गई है, जिसमें 2888 रसोई गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं और 09 मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

सप्लाई चेन की स्थिति: सभी ऑयल डिपो और बॉटलिंग प्लांट अतिरिक्त घंटों (Extended Hours) तक काम कर रहे हैं ताकि मांग को पूरा किया जा सके। कच्चे तेल का भंडार पर्याप्त है और रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता से उत्पादन कर रही हैं। शासन ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है, केवल ‘पैनिक बाइंग’ के कारण कुछ पंपों पर भीड़ देखी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button