दीन-दुखियों की सेवा ही मानवता की सच्ची सेवा है: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने सिकल सेल और टीबी उन्मूलन की समीक्षा की

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि प्रदेश को सिकल सेल और टीबी मुक्त बनाने के संकल्प में सेवा भाव सर्वोपरि होना चाहिए। मंगलवार को लोकभवन में आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने जोर देकर कहा कि गरीबों और बीमारों की सहायता से मिलने वाला आत्म-संतोष ही वास्तविक सेवा है। बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल और आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार भी उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने निर्देश दिए कि आयुष्मान भारत योजना के तहत सिकल सेल के इलाज की पात्रता और सुविधाओं की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुँचाई जाए। उन्होंने विशेष रूप से 0 से 40 वर्ष की आयु के व्यक्तियों की सघन जाँच करने और जाँच शिविरों के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाने पर बल दिया। राज्यपाल ने यह भी स्पष्ट किया कि सिकल सेल रोगियों के इलाज को आयुष्मान योजना में पूरी तरह कवर किया जाए और इसकी जिलेवार निगरानी की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button