जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में रातभर चला ऑपरेशन, सुबह सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त ऑपरेशन के तहत एक आतंकवादी को मार गिराया। यह अभियान मंगलवार रात को शुरू हुआ था और बुधवार सुबह समाप्त हुआ।

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों को पहले से ही एक आतंकी के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने मंगलवार शाम को इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

रात के समय अंधेरा बढ़ने के चलते ऑपरेशन को रोकना पड़ा, लेकिन सुबह होते ही इसे फिर से शुरू किया गया। अभियान के दौरान आतंकी को ढेर कर दिया गया।

इससे पहले फरवरी में भी सुरक्षाबलों ने कई ऑपरेशन में आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। किश्तवाड़ के चतरू क्षेत्र में तीन आतंकी मारे गए थे। 4 फरवरी को भी इसी क्षेत्र में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को ढेर किया गया था। वहीं उधमपुर जिले में गुफा में छिपे दो आतंकियों को ग्रेनेड विस्फोट के जरिए खत्म किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button