ईरान युद्ध के बीच सोना ₹4,245 और चांदी ₹12,023 गिरी, 34 दिनों में बड़ी गिरावट दर्ज

अमेरिका और इजराइल के साथ ईरान के जारी संघर्ष के बीच गुरुवार को भी सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख जारी रहा। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹4,245 की कमी आई, जिससे इसका भाव घटकर ₹1.47 लाख रह गया। इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को सोना ₹1.51 लाख पर था।
चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली। एक किलो चांदी ₹12,023 सस्ती होकर ₹2.28 लाख पर पहुंच गई। इससे पहले 25 मार्च को चांदी ₹2.40 लाख के स्तर पर थी। पिछले 34 दिनों में सोना ₹12,489 और चांदी ₹38,887 तक सस्ती हो चुकी है, जिसका मुख्य कारण अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ता तनाव बताया जा रहा है।



