मध्यप्रदेश पुलिस का अवैध हथियारों पर बड़ा प्रहार: तीन हफ्तों में 52 हथियार जब्त, अंतर्राज्यीय तस्करों सहित दर्जनों गिरफ्तार

मध्यप्रदेश पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी और अपराध नियंत्रण के खिलाफ प्रदेशव्यापी मुहिम छेड़ रखी है। पिछले तीन सप्ताह के भीतर पुलिस ने विभिन्न जिलों में प्रभावी छापेमारी करते हुए कुल 52 अवैध हथियार बरामद किए हैं और बड़ी संख्या में तस्करों को सलाखों के पीछे पहुँचाया है। इस कार्रवाई में खरगोन, इंदौर, बड़वानी, जबलपुर और बुरहानपुर पुलिस ने मुख्य भूमिका निभाई है।

पुलिस महानिदेशक के निर्देशों पर की गई इस कार्रवाई में न केवल स्थानीय अपराधी, बल्कि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य भी पकड़े गए हैं। पुलिस की इस सक्रियता से प्रदेश में अवैध हथियारों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है, जिससे कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button