मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी का महा-अभियान: इस वर्ष रिकॉर्ड 19 लाख किसानों ने कराया पंजीयन; 10 अप्रैल से शुरू होगा उपार्जन

मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि इस वर्ष प्रदेश में गेहूं उपार्जन के लिए रिकॉर्ड 19 लाख 4 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 3.60 लाख अधिक है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में सरकार किसानों को समर्थन मूल्य के साथ अतिरिक्त लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस वर्ष किसानों को 2585 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के साथ 40 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस भी दिया जाएगा। मंत्री श्री राजपूत ने स्पष्ट किया कि उपार्जन की प्रक्रिया दो चरणों में होगी: इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में 10 अप्रैल 2026 से, जबकि शेष संभागों में 15 अप्रैल 2026 से खरीदी शुरू की जाएगी। इस वर्ष सरकार ने 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जन का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button