बनारस की गलियों में दिखा मुख्यमंत्री का देसी अंदाज: कचौड़ी-जलेबी का लिया आनंद, सादगी ने जीता काशीवासियों का दिल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शनिवार को एक ऐसा रूप देखने को मिला जिसने हर किसी को प्रभावित कर दिया। वाराणसी प्रवास के दौरान एयरपोर्ट जाते समय मुख्यमंत्री का काफिला अचानक मिंट हाउस स्थित मशहूर ‘श्रीराम भंडार’ पर रुक गया। यहाँ उन्होंने किसी प्रोटोकॉल की परवाह किए बिना आम नागरिक की तरह स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चखा।
प्रमुख आकर्षण:
-
बनारसी स्वाद: मुख्यमंत्री ने बनारस की प्रसिद्ध कचौड़ी, पूरी-राम भाजी, जलेबी और लस्सी का भरपूर आनंद लिया।
-
अविस्मरणीय मुलाकात: दुकान पर मौजूद स्थानीय लोग अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर अचंभित रह गए। डॉ. यादव ने वहां मौजूद लोगों से बड़ी सहजता से बातचीत की, जिससे लोग उनकी सादगी के कायल हो गए।
-
जनता की प्रतिक्रिया: स्थानीय निवासियों का कहना था कि मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें बिल्कुल भी महसूस नहीं हुआ कि वे किसी इतने ऊँचे पद के व्यक्ति से बात कर रहे हैं।



