रीवा को मिली आधुनिक पीडब्ल्यूडी कार्यालय की सौगात; उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 350 लाख की लागत वाले भवन का किया लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मध्यप्रदेश पुनर्घनत्वीकरण योजना के अंतर्गत नवनिर्मित लोक निर्माण विभाग (PWD) के अत्याधुनिक कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। 350.16 लाख रुपये की लागत से बने इस तीन मंजिला भवन के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि रीवा सुनियोजित विकास के सपने के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंचाई, सड़क और अधोसंरचना विकास सरकार की प्राथमिकता है। नया कार्यालय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक बड़ी सौगात है, जिससे वे बेहतर वातावरण में अधिक ऊर्जा के साथ कार्य कर सकेंगे। 1450 वर्गमीटर में फैले इस भवन में मुख्य अभियंता से लेकर अन्य कर्मचारी अब एक ही छत के नीचे बैठकर कार्य करेंगे, जिससे आमजन को भी सुविधा होगी। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button