मध्यप्रदेश पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: एक सप्ताह में 1.11 करोड़ की संपत्ति बरामद, कई अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब

मध्यप्रदेश पुलिस ने पिछले एक सप्ताह के भीतर प्रदेश के विभिन्न जिलों में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध एक बड़ा अभियान चलाकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस की सक्रियता के चलते चोरी, लूट और नकबजनी के मामलों में कुल 1 करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की गई है। इस कार्रवाई में आधुनिक तकनीक, ड्रोन निगरानी और साइबर विश्लेषण का प्रभावी उपयोग किया गया।

सबसे बड़ी सफलता इंदौर में मिली, जहाँ नेशनल हाईवे पर हुई सनसनीखेज लूट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस टीम ने अजमेर (राजस्थान) से आरोपियों को दबोचा और 31.68 लाख रुपये का माल जब्त किया। इसी तरह, इंदौर की कनाडिया पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम में तीन दिनों तक ड्रोन से निगरानी रखकर एक शातिर अंतर्राज्यीय बदमाश को गिरफ्तार किया, जिससे 25 लाख रुपये की संपत्ति बरामद हुई। प्रदेश के अन्य जिलों जैसे टीकमगढ़, कटनी और उज्जैन में भी पुलिस ने गिरोहों का पर्दाफाश कर लाखों के जेवरात और नकदी बरामद करने में सफलता पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button