‘निर्माण कार्य में देरी बर्दाश्त नहीं’, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में नहर परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने सर्किट हाउस रीवा में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न नहर परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही सभी तकनीकी और प्रशासनिक बाधाओं को तत्काल दूर किया जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर (टेलर एंड) तक के किसानों को सिंचाई का लाभ पहुँचाना है। बैठक में बहुती नहर परियोजना, त्योंथर बहाव परियोजना और नईगढ़ी माइक्रो सिंचाई परियोजना सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। श्री शुक्ल ने भू-अर्जन और वन विभाग से जुड़ी अनुमतियों के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने के निर्देश दिए ताकि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button