आईपीएल 2026: वानखेड़े में आज महामुकाबला, डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी के सामने मुंबई इंडियंस की चुनौती

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru का मुकाबला 5 बार की चैंपियन Mumbai Indians से होगा। यह मैच मुंबई के Wankhede Stadium में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

RCB ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से की थी और अपने पहले दो मैच जीते थे, लेकिन पिछले मुकाबले में Rajasthan Royals के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने केवल एक मैच जीता है, जबकि उसे राजस्थान के अलावा Delhi Capitals के खिलाफ भी हार झेलनी पड़ी है।

दोनों टीमों के बीच हेड-टु-हेड रिकॉर्ड में मुंबई इंडियंस आगे है। अब तक खेले गए 36 टी-20 मुकाबलों में मुंबई ने 21 और RCB ने 15 मैच जीते हैं। आईपीएल में भी मुंबई का दबदबा कायम है, जहां 34 मैचों में से 19 मुकाबले उसने अपने नाम किए हैं।

मौसम की बात करें तो मुंबई में बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 26 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मैच के दौरान तापमान करीब 28 डिग्री रहने की उम्मीद है। वानखेड़े में ओस का असर देखने को मिलता है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।

संभावित प्लेइंग-12

मुंबई इंडियंस: Rohit Sharma, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), Suryakumar Yadav, Tilak Varma, Hardik Pandya (कप्तान), नमन धीर, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, Deepak Chahar, Shardul Thakur, Jasprit Bumrah, Trent Boult

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: Virat Kohli, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, Jitesh Sharma, Krunal Pandya, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, Bhuvneshwar Kumar, Josh Hazlewood, रसिख सलाम/अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button