इस्लामाबाद वार्ता बेनतीजा: ईरान का अमेरिका पर बड़ा आरोप- ‘वादाखिलाफी और जघन्य अपराधों को भूलना मुमकिन नहीं’

अमेरिका और ईरान के बीच गहरा अविश्वास एक बार फिर सार्वजनिक हो गया है। पाकिस्तान के प्रयासों से शुरू हुई बातचीत के दौर के बाद ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकई ने कड़े शब्दों में अमेरिका की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ईरान अमेरिका द्वारा पहले किए गए वादों को तोड़ने और उसके ‘कड़वे अनुभवों’ को कभी नहीं भूलेगा।

बाकई ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि कूटनीति उनके लिए देश की रक्षा का एक विस्तार है। उन्होंने अमेरिका और ‘यहूदी शासन’ द्वारा किए गए अपराधों का जिक्र करते हुए कहा कि इन्हें कभी माफ नहीं किया जाएगा। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि शनिवार सुबह से पाकिस्तान की मध्यस्थता में कई संदेशों और टेक्स्ट का आदान-प्रदान हुआ, लेकिन एक ही दौर की बातचीत में किसी बड़े चमत्कार की उम्मीद नहीं थी। ईरानी दल ने साफ किया कि वे अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह दृढ़ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button