विमेन-लेड डेवलपमेंट का नया अध्याय: ‘नारी शक्ति वंदन’ से पंचायत से संसद तक गूंजेगी महिलाओं की आवाज

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने देश को महिला नेतृत्व वाले विकास (Women-led Development) का मंत्र दिया। उन्होंने रेखांकित किया कि राष्ट्रपति से लेकर वित्त मंत्री तक, भारत की बेटियां आज हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं। सितंबर 2023 में पारित इस ऐतिहासिक अधिनियम के कार्यान्वयन पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र आहूत किया गया है। प्रधानमंत्री ने महिलाओं से आह्वान किया कि इस कानून की जानकारी गांव-गांव तक पहुँचाएं ताकि हर महिला निर्णय लेने की प्रक्रिया में अपनी भूमिका समझ सके।

मध्यप्रदेश बना मॉडल राज्य: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि मध्यप्रदेश महिला सशक्तिकरण में सदैव अग्रणी रहा है। लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजनाओं ने पहले ही प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया है। अब विधायी निकायों में आरक्षण मिलने से प्रदेश की लोकतांत्रिक संस्थाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। मुख्यमंत्री ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस ऐतिहासिक बदलाव का समर्थन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button