अम्बेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री का संदेश—संविधान के मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जन्मभूमि पर उनकी जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। उन्होंने बाबा साहेब को एक युगदृष्टा बताते हुए कहा कि उन्होंने सदियों की गुलामी और सामाजिक असमानताओं को समाप्त करने के लिए संघर्ष किया और समाज में समानता का भाव स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर द्वारा निर्मित संविधान देश की सबसे बड़ी ताकत है और हमें उसी के अनुरूप आचरण करना चाहिए। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के लिए बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं को संपत्ति में अधिकार, तलाक के समय मुआवजा और मातृत्व अवकाश जैसे महत्वपूर्ण अधिकार दिलाने में अहम भूमिका निभाई। “समान काम के लिए समान वेतन” का विचार भी उनकी दूरदृष्टि का परिणाम है।

यह विचार मुख्यमंत्री ने इंदौर के डॉ. अम्बेडकर नगर (महू) स्थित जन्मभूमि परिसर में आयोजित जयंती समारोह के दौरान व्यक्त किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button