मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाबा साहेब की 136वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि; बोले- ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मंत्र से साकार हो रहा अम्बेडकर का सपना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहा स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बाबा साहेब की 136वीं जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान की मूल उद्देश्यिका (प्रस्तावना) का वाचन किया और ‘बाबा साहेब अमर रहे’ के नारे लगाए।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ. अम्बेडकर का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने वंचितों और पीड़ितों की आवाज को संवैधानिक मजबूती दी। डॉ. यादव ने रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार “सबका साथ-सबका विकास और सबका प्रयास” के माध्यम से सामाजिक समरसता के संकल्प को पूरा कर रही है। कार्यक्रम के दौरान खेल मंत्री विश्वास सारंग, राज्यमंत्री कृष्णा गौर और सांसद आलोक शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button