मध्यप्रदेश में गेहूँ उपार्जन की रफ्तार तेज: अब तक 69 हजार से अधिक किसानों से हुई खरीदी, खातों में पहुँचे 178 करोड़ रुपए

मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रदेश में जारी गेहूँ खरीदी की अद्यतन स्थिति साझा की है। उन्होंने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर अब तक 69,554 किसानों से कुल 30 लाख 79 हजार 96 क्विंटल गेहूँ खरीदा जा चुका है। पारदर्शिता और त्वरित प्रक्रिया के चलते किसानों के बैंक खातों में 178 करोड़ 57 लाख रुपए की राशि का भुगतान भी किया जा चुका है।

प्रदेश के सभी संभागों में उपार्जन प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित है। किसानों की सुविधा के लिए राज्य भर में 3171 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं। मंत्री श्री राजपूत ने जानकारी दी कि अब तक 3.32 लाख से अधिक किसान अपनी उपज बेचने के लिए स्लॉट बुक कर चुके हैं। किसान 24 अप्रैल 2026 तक विक्रय हेतु अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं। सरकार ने केंद्रों की क्षमता बढ़ाते हुए प्रतिदिन प्रति केंद्र स्लॉट बुकिंग की सीमा 1000 क्विंटल से बढ़ाकर 1500 क्विंटल कर दी है, ताकि अधिक से अधिक किसानों की तौल सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button