मुख्यमंत्री निवास में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और सीएम डॉ. मोहन यादव की शिष्टाचार भेंट

भोपाल दौरे पर आए बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास (समत्व भवन) पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस सौजन्य भेंट में दोनों के बीच सकारात्मक माहौल में चर्चा हुई, जिसे एक महत्वपूर्ण औपचारिक मुलाकात के रूप में देखा जा रहा है।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अध्यात्मिक गुरु धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का विशेष सत्कार किया। उन्होंने पीठाधीश्वर को अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया और आदर के साथ बाबा महाकाल की अनुकृति सौंपी।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी मुख्यमंत्री को अपनी संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों और धार्मिक प्रकल्पों की रूपरेखा से अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपनी ओर से कामधेनु गौमाता की मूर्ति भेंट कर उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button