इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सीजन की पहली जीत हासिल की।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सीजन की पहली जीत हासिल की। इस मुकाबले में मुंबई के रोमारियो शेफर्ड ने 10 गेंदों में धुंआधार 39 रन की पारी खेली, जिसमें 3 छक्के 3 चौके शामिल थे तो गेंदबाजी के दौरान भी 1 विकेट चटकाया। इस पारी की बाद क्रिकेट जगत में उनकी जमकर तारीफ हो रही है। अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी की वजह से वह प्लेयर ऑफ द मैच जीतने में भी सफल रहे।आपको बता दें कि रोमारियों शेफर्ड को मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपरजायंट्स से 50 लाख में ट्रेड किया है। ट्रेड विंडो के दौरान मुंबई ने एक और ट्रेड किया था, जिसको लेकर बड़ा बवाल हुआ था। हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से 17.5 करोड़ में ट्रेड किया। इसके बाद हार्दिक को रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी दे दे गई। मुंबई की शुरुआत खराब रही और पहले तीन मुकाबलों में उन्हें हार झेलनी पड़ी। पंड्या का टीम के लिए व्यक्तिगत योगदान भी अच्छा नहीं रहा है।235 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को हार्दिक गेंदबाजी करना भी भूल गए। उन्होंने बुमराह को मोर्चे पर लगाया और शेफर्ड से भी 4 ओवर डालवाए लेकिन खुद एक ओवर भी नहीं फेंका। पंड्या ने अब तक 4 मैचों में सिर्फ 108 रन बनाए हैं तो उनका स्ट्राइक रेट 138 का रहा है। गेंदबाजी की दौरान भी पंड्या का हाल तो और भी बुरा है। उन्होंने 4 मैचों में सिर्फ एक विकेट हासिल किया है 10.85 की इकॉनमी से रन लुटाए हैं।



