आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ देश और दुनिया में जन आंदोलन तेज

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ देश और दुनिया में जन आंदोलन तेज हो गया है। पार्टी के बड़े नेता दिल्ली के जंतर-मंतर पर सुबह उपवास के लिए पहुंचे। आप ने दावा किया है कि पार्टी के आह्वान पर भारत समेत दुनिया के कई देशों में रह रहे भारतीय केजरीवाल के समर्थन में सामूहिक उपवास कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी की मांग है कि शराब नीति घोटाले में 21 मार्च को गिरफ्तार हुए केजरीवाल को तुरंत रिहा किया जाए। उन्हें ED ने झूठे मुकदमे में फंसाया है। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि तानाशाही के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। आओ मिलकर देश के बेटे के लिए आवाज उठाएं।