तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 19 अप्रैल

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए नामांकन शुक्रवार से शुरू होंगे। इस चरण में 12 राज्यों की 94 संसदीय सीटों पर 7 मई को मतदान होना है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के बैतूल संसदीय क्षेत्र में स्थगित मतदान की अधिसूचना भी शुक्रवार को जारी होने की संभावना है। बैतूल लोकसभा सीट पर चुनाव दूसरे चरण में होना था, लेकिन बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार के निधन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है।



