लक्षद्वीप में 19 अप्रैल को वोटिंग

केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण यानी 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है। कांग्रेस ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। कांग्रेस उम्मीदवार मुहम्मद हमदुल्ला सईद चुनावी समर्थन मांगने के लिए घर-घर गए और गुरुवार को प्रचार अभियान के दौरान अपना जन्मदिन भी मनाया। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार से इतर सामाचार एजेंसी एएनआई बात करते हुए सईद ने कहा, “मैंने आज ईद की नमाज अदा करके अपना अभियान शुरू किया। इसके बाद, हम घर-घर गए।



