IPL 2024 : मुंबई इंडियंस VS पंजाब किंग्स

मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 9 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 192 रन बनाए। 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंबाज किग्स ने एक समय 14 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे लेकिन शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा की बेहतरीन पारियों की बदौलत 183 तक पहुंचने में कामयाब रही। मुंबई इंडियंस इस जीत के साथ अंक तालिका में 7वें स्थान पर पहुंच गई है। हार के बाद पंजाब 9वें स्थान पर खिसक गई है।
इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पारी की शुरुआत की लेकिन दोनों की साझेदारी ज्यादा लंबी नहीं टिकी और ईशान 8 रन बनाकर कगिसो रबाडा का शिकार हो गए। इसके बाद रोहित और सूर्या ने मोर्चा संभाला और टीम 100 रन पहुंचने वाली ही थी कि रोहित 36 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्या ने अपना अर्धशतक पूरा किया तो रोहित शर्मा ने 25 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। सूर्या 53 गेंदों में 78 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे।