देश के कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है:जिसके चलते देश के कई राज्य सरकारों ने अगले आदेश तक 8वीं तक के स्कूल बंद करने के आदेश जारी

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य में अत्यधिक गर्मी पड़ने एवं लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को देखते हुए राज्य में संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी स्कूलों में केजी से आठवीं तक की कक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित रहेंगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि स्कूल सिर्फ बच्चों के लिए बंद रहेंगे। शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों के लिए स्कूल खुले रहेंगे।
रांची स्थित मौसम केंद्र ने अपने ताजा अपडेट में राज्य के 11 जिलों में सीवियर हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा खूंटी, रांची, रामगढ़, पलामू और गढ़वा जिले में कहीं-कहीं हीट वेव का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। गर्म उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी हवाओं की वजह से बनने वाली लू की स्थिति को देखते हुए लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button