स्कूल शिक्षा विभाग के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 1 मई से 15 जून और शिक्षकों को 1 मई से 31 मई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश दिया जाएगा।

छुट्टियों की संख्या घटाने का शिक्षक संगठनों ने विरोध किया है। शासकीय शिक्षक संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष उपेन्द्र कौशल ने कहा कि अवकाश में कटौती के बदले अर्जित अवकाश की पात्रता नहीं रहेगी। जबकि अन्य विभाग में प्रतिवर्ष 30 दिवस अर्जित अवकाश और प्रत्येक माह के शनिवार को अवकाश की सुविधा दी जा रही है।
इसके अलावा स्कूली विद्यार्थियों और शासकीय शिक्षकों को दशहरे पर 3 तो दीपावली पर 6 दिन का अवकाश मिलेगा। विद्यार्थियों व शिक्षकों का दशहरा के लिए अवकाश 11 से 13 अक्टूबर तक, दीपावली के लिए 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक और शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर 2004 से 4 जनवरी 2025 तक रहेगा।


