पूर्व सीएम शिवराज ने परिवार समेत किया मतदान

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश की 9 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डाला।
वोट डालने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘मेरी बहनें मुझे आशीर्वाद देने आई हैं। यही मेरी पूंजी है।’ इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने जहां मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा किया वहीं, दिग्विजय सिंह को लेकर बड़ा बयान भी दिया है।



