मंगलवार को सीएम डॉ. मोहन यादव ने किर्गिस्तान में रह रहे प्रदेश के छात्रों से फोन पर वीडियो कॉल से बात की

छात्रों ने सीएम को बताया कि परीक्षा होने वाली है। इस पर सीएम ने भरोसा दिलाया और कहा, हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करें। इसके बाद ढाई माह की छुट्टी होगी, सरकार उन्हें वापस ले आएगी। सीएम ने कहा, अप्रिय स्थिति में वे मप्र में जिला प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं। तुरंत कार्रवाई होगी। सीएम ने बताया कि मोदी सरकार उनकी चिंता कर रही है।सीएम मोहन यादव ने कहा कि किर्गिस्तान में रह रहे प्रदेश के छात्रों से मध्यप्रदेश सरकार संपर्क में है। वर्तमान में मप्र से 1200 छात्र वहां रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार, मध्य प्रदेश सरकार और किर्गिस्तान की सरकार संपर्क में है और छात्रों की सुरक्षा के लिए काम कर रही है।


