IPL 2024 : राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 172 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने इसे एक ओवर पहले छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। राजस्थान रॉयल्स के लिए रियन पराग, यशस्वी जायसवाल और शिमरोन हेटमायर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। जायसवाल ने 30 गेंद पर आठ चौके की मदद से 45, पराग ने 26 गेंद पर दो सिक्स और दो चौके की मदद से 26 और हेटमायर ने 14 गेंद पर एक सिक्स और तीन चौके की मदद से 26 रन बनाए।
इनके अलावा कप्तान संजू सैमसन ने 13 गेंद पर 17, ध्रुव जुरेल ने आठ और टॉम कोहलर कैडमोर ने 15 गेंद पर 20 रन का योगदान दिया। अंत में रोवमन पॉवेल ने बेहतरीन सिक्स लगाकर टीम को जीत दिलाई। पॉवेल ने आठ गेंद पर 16 रनों की नाबाद पारी खेली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए मोहम्मद सिराज ने दो, कर्ण शर्मा, लोकी फर्ग्यूसन और कैमरन ग्रीन ने एक – एक विकेट झटके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button