कोलकाता के समुद्री तट पर रेमल चक्रवात का लैंडफॉल शुरू

चक्रवात ‘रेमल’ अब चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। कुछ ही देर में यह पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप पर टकराएगा। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि यह चक्रवात जब दस्तकर देगा उस वक्त 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और उनका वेग 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगा। चक्रवात से होने वाले नुकसान और लोगों की जान माल की सुरक्षा को लेकर की गई तैयारियों पर प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार देर शाम एक बैठक की अध्यक्षता की और परिस्थिति के बारे में जानकारी ली।



