स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में बिभव कुमार को कोर्ट से बड़ा झटका

अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। उनपर आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट करने का आरोप है। 25 मई को उन्होंने जमानत के लिए याचिका डाली थी। जिसके बाद कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। 27 मई को इस मामले की सुनवाई हुई। जिसके बाद कोर्ट ने उनकी याचिका को ख़ारिज कर दिया।



