अगले 96 घंटे इन 8 राज्यों में होगी भारी बारिश

उत्तर भारत समेत देशभर के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है, जबकि राजस्थान के फलौदी में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में भी गंभीर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर पश्चिम भारत और पश्चिम मध्य प्रदेश में भी हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी हुई है।इस बीच, मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, और छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक हीटवेव की स्थिति रहने के बाद इसमें कमी आएगी। यानी इन राज्यों में तीन दिनों के बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, केरल में अगले पांच दिनों में मॉनसून के आगमन के अनुकूल परिस्थितियाँ बन रही हैं। मौसम विभाग ने केरल में मॉनसून आने की तारीख 31 मई बताई है। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश में मॉनसून 18-20 जून के बीच वाराणसी या गोरखपुर से आ सकता है। राजधानी लखनऊ में मॉनसून के 23-25 जून के दौरान आने की संभावना है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मॉनसून के 10-11 जून को आने की उम्मीद जताई गई है। मौजूदा भीषण गर्मी के बाद जल्द ही मॉनसून की दस्तक से राहत मिलने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button