दिल्ली CM की जमानत याचिका पर बोलीं आतिशी

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर उनके जमानत को 1 हफ्ते के लिए बढ़ाने की अपील की है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली शराब घोटाले के आरोप में केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। इस पूरे मुद्दे पर दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने दावा किया है कि केजरीवाल कई गंभीर बिमारियों से पीड़ित है और उनका वजन कम होना डॉक्टरों के लिए चिंता का सबब बना है। इसलिए केजरीवाल ने जांच कराने के लिए 1 हफ्ते का समय मांगा है।आतिशी ने कहा, “दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी अंतरिम जमानत की अवधि सात दिन बढ़ाने के लिए याचिका दायर की है। जब वह ईडी की हिरासत और न्यायिक हिरासत में थे, तब उनका वजन सात किलो कम हो गया था। अचानक वजन कम होना डॉक्टरों के लिए चिंता का विषय है।” आतिशी ने कहा, “हिरासत में डॉक्टरों की देखरेख में वह फिर से अपना वजन हासिल नहीं कर पाए हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button