मानसून और हीटवेव को लेकर IMD के अपडेट

पिछले 24 घंटे में बिहार, झारखंड और ओडिशा में कई लोगों की मौत हुई है। हम उम्मीद करते हैं कि कल से इस पूरे क्षेत्र में धीरे-धीरे हीटवेव कम हो जाएगी। इसके आधार पर इनमें से ज्यादातर राज्यों में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, और झारखंड में थोड़ी राहत की उम्मीद है। हमने आज के लिए लू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। कल गर्मी की स्थिति थोड़ी कम होने की संभावना है, इसकी वजह से इनमें से ज्यादातर राज्य येलो अलर्ट पर रहेंगे।देश के कुछ राज्यों में मॉनसून दस्तक दे दी है। कुछ राज्य अभी भी भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। हालांकि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ अन्य राज्यों में भी हल्की बारिश, बूंदाबांदी और आंधी-तूफान का अलर्ट है। साथ ही मौसम विभाग में कई राज्यों के लिए लू या भीषण लू का भी अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कहा कि 1 जून यानी आज से बिहार, ओडिशा और झारखंड के लोगों को हीटवेव से राहत मिलने वाली है। हीटवेव की वजह से कई राज्यों में मौतें होने की खबर आ रही है। अकेले बिहार में पिछले 24 घंटे में लू लगने से 10 मतदान कर्मियों सहित 14 लोगों की मौत हो गई। ऐसा ही कुछ ओडिशा में भी देखने को मिला है. झारखंड के पलामू में भी कई लोगों की हीटवेव से मौत हुई है। आज और कल उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में गरज के साथ बारिश के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button