स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट :Sensex 4,500 अंक तो Nifty 1450 अंक गिरा

आज मंगलवार 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। आज का दिन स्टॉक मार्केट के लिए अहम रहने वाला है। शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स में करीब 4500 अंकों की गिरावट आई, तो निफ्टी बैंक में 2900 अंक और निफ्टी में 1450 अंकों की गिरावट आई। वहीं मिडकैप इंडेक्स में 2800 तो स्मॉलकैप में 1000 अंकों का नुकसान दिख रहा था।सुबह में सेंसेक्स करीब 1.80% गिरकर 75,180 के आसपास खुला। Nifty भी 1.70% से ज्यादा की गिरावट लेकर 22,900 के ऊपर खुला। निफ्टी बैंक 1.90% की गिरावट के साथ 50,000 के लेवल पर खुला। इन सबके बीच एक शेयर ऐसा है जो लगातार उछाल बनाया हुआ है। इस शेयर का नाम India VIX है। India VIX के शेयर में आज 30 पर्सेंट तक की उछाल दिख रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button