नरेंद्र मोदी चुने गए NDA के नेता

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के अगले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिश पर सत्रहवीं लोकसभा भंग कर दी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति से मुलाकात की और उन्हें अपना व अपने मंत्रिमंडल का इस्तीफा सौंप दिया। राष्ट्रपति ने मोदी को नई सरकार के गठन तक कार्यभार संभालने का अनुरोध किया है। इसी के साथ नई सरकार बनाने की कवायद भी तेज हो गई है। एनडीए के 15 घटक दलों ने बुधवार को प्रधानमंत्री आवास पर बैठक कर मोदी को गठबंधन का नेता चुना और उनके नेतृत्व में एनडीए सरकार को समर्थन का पत्र सौंपा। अब सात जून को भाजपा और एनडीए के नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक में मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना जाएगा और उसी शाम राष्ट्रपति से मिल कर सरकार के गठन का दावा किया जाएगा। कहा जा रहा है कि मोदी आठ जून की शाम को शपथ ले सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button