नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला कांस्टेबल ने थप्पड़ मारा

नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला कांस्टेबल ने थप्पड़ मारा है। दिल्ली पहुंचने के बाद अब इस मामले पर कंगना ने इस अपनी बात रखी है। एक वीडियो शेयर कर उन्होंने बताया कि आखिर उनके साथ ऐसा क्यों और कैसे हुआ। इस वीडियो में उन्होंने सवाल उठाया है कि पंजाब में ऐसे आतंकवाद और उग्रवाद को कैसे हैंडल करना चाहिए।



